उचकागांव: बलेसरा में चोरी के मामले में नौ दिन बाद प्राथमिकी दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव के एक घर में सतईसा कार्यक्रम के बाद देर रात चोरो द्वारा एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव के भोलू सिंह के घर में 15 मई के दिन बेटे का सतईसा कार्यक्रम था। जिसमें उनके घर में काफी संख्या में रिश्तेदार भी आए हुए थे।