बहराइच: जिले में पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली गई बाइक रैली, 15 संगठनों ने धरना प्रदर्शन को दिया समर्थन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बृहस्पतिवार को अटेवा संगठन की ओर से शिक्षकों ने बाइक रैली निकाली। इसके बाद बाइक से गेंदघर मैदान से धरना स्थल पहुंचे। पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। जिला संयोजक संदीप वर्मा ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बंद कर कर्मचारियों के साथ धोखा दिया है।