बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार मे प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा के लिए डीएम की अध्यक्षता मे बैठक संपन्न डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा के लिए बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान डीएम ने अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया है कि संस्था के अंश के लिए जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य व प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भी सहयोग लेकर 30 सितंबर तक प्रस्ताव उपलब्ध करा दिए जाएं।