मंडला: ग्राम नादिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत
Mandla, Mandla | Jun 3, 2026 महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पिंडरई रोड पर ग्राम नादिया के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतकों में उमेश सिंगौर (42), भुवन सिंगौर (36) तथा मुन्ना भांवरें (50) शामिल हैं।