सरवाड़: गोयला में अज्ञात कारणों से बाड़ों में लगी आग, प्रशासन और ग्रामीणों की सतर्कता से आग पर पाया गया काबू
Sarwar, Ajmer | May 15, 2026 गोयला में गत रात लगभग 9 बजे पटेलों की बावड़ी के निकट स्थित बाड़े में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आगजनी की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। साथ ही वाटर पंप की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूचना पर सरवाड़ तहसीलदार बंटी देवी राजपूत एवं थाना प्रभारी रामपाल शर्मा ने अग्नि शमन वाहन को जानकारी से अवगत करा मौके पर भेज