कोंडागांव: कोंडागांव जिले के शासकीय स्कूलों के प्राथमिक व माध्यमिक कक्षाओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
कोंडागांव जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलों में इन दिनों वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए है। वहीं अधिकांश कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। 30 अप्रैल को मिली जानकारी अनुसार सेजेस जामकोट पारा, उच्च प्राथमिक शाला मड़ानार एवम प्राथमिक शाला मुरारीपारा बड़े बेंदरी में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।वहीं उत्कृष्ट बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया है।