दाउदनगर: दाउदनगर- गोह रोड पर कुंजी बिगहा के समीप से पुलिस ने 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया, छानबीन जारी
दाउदनगर थाना क्षेत्र के दाउदनगर गोह- रोड पर कुंजी बिगहा के पास एक 22 वर्षीय युवक का शव पुलिस द्वारा गुरुवार की सुबह बरामद किया गया है।एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने गुरुवार की पूर्वाह्न 10:45 बजे बताया कि थानाध्यक्ष को सुबह 7:30 से 8:00 बजे के आसपास सूचना मिली कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मृतक की पहचान गोह निवासी गौरीशंकर पासवान के रूप में की गई है।