सारवां: कांग्रेस नेता हरिशंकर पत्रलेख की पुण्यतिथि पर कुशमाहा गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
सारवां प्रखंड क्षेत्र के कुशमाहा गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिशंकर पत्रलेख के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद राय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ भाजपा के विभिन्न नेता कार्यकर्ता ग्रामीण बुद्धिजीवी मुखिया,पंचायत समिति सदस्य व अन्य के द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।