खलारी: डकरा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तीन झारखंड बटालियन एनसीसी, का परीक्षा संपन्न।
खलारी के डकरा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तीन झारखंड बटालियन एनसीसी, रांची द्वारा आयोजित ए सर्टिफिकेट की परीक्षा शांति पूर्ण संपन्न हुआ। परीक्षा में डीएवी पतरातू, केवी धुर्वा, सरस्वती विद्या मन्दिर खलारी एवं सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर डकरा के कुल 266 कैडेट्स ने परीक्षा में भाग लिया। एनसीसी परीक्षा दो पालियों में पूर्ण हुई।