खलारी: राजधर साइडिंग रेलवे गेट चोरी करने आये तीन चोरों को किया गया पुलिस के हवाले, पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धमधमियां में अज्ञात चोरों के द्वारा सीसीएल रेलवे गेट को काटने का प्रयास किया जा रहा था। चोरों को ग्रामीणों व सीसीएल कर्मियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात को अज्ञात चोरों ने राजधर रेलवे साइडिंग रेल लाइन समपार गेट को चोरी करने का प्रयास किया था।