इंदौर: मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ, मंत्री तुलसी सिलावट ने की जनसहभागिता की अपील
Indore, Indore | Apr 14, 2025 मध्यप्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर राज्य सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया गया है। यह 90 दिवसीय विशेष अभियान मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से जल स्त्रोतों का संरक्षण, संवर्धन और सौंदर्यीकरण करना है। इस अभियान को लेकर मंत्री सिलावट ने आमजन से भी सहयोग की अपील करी।