सहाड़ा: चलती कार बनी आग का गोलाः एनएच 758 पर विनायक विद्यापीठ के पास कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
नेशनल हाईवे 758 पर विनायक विद्यापीठ के पास रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कार के इंजन से धुआं उठते ही चालक तुरंत गाड़ी रोककर नीचे कूद गया।