झुंझुनू: SP के निर्देश पर बबाई में 1000 स्कूली विद्यार्थियों को साइबर अपराध, यातायात नियम व पोक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई
झुंझुनू पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर जिले के बबाई गांव के सरकारी स्कूल में मंगलवार दोपहर 3:00 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत वह डीएसपी जुल्फिकार ने करीब 1000 स्कूली छात्र व छात्राओं को साइबर अपराध यातायात नियमों व पोक्सो अधिनियम एवं बाल विवाह के संबंध में जानकारी दी और बाल विवाह से होने वाले नुकसान की जानकारियां दी