शाहबाद: दुकानों का सामान फेंकने वाले दहशतगर्दों पर लूटपाट का केस दर्ज, 5 नामजद सहित 50 अज्ञात पर हुई कार्रवाई
नवीन मंडी के निकट दुकानों पर दहशत फैलाकर कब्जा करने वाले दहशतगर्दो के विरुद्ध लूटपाट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। रविवार को दोपहर बारह बजे हमलावरों ने दुकानों में तोड़फोड़ कर लूटपाट की। सूचना पर पहुंची पुलिस सायरन बजाते हुए पहुंची तब तक दहशतगर्द तो फरार हो गए।