ब्यौहारी: ब्यौहारी के पतेराटोला में सो रहे युवक को सांप ने काटा, मौत, पुलिस जांच में जुटी
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पतेराटोला में घर में सो रहे 22 वर्षीय युवक मुलायम सिंह को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई है।घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम करवाया और मामले में सोमवार दोपहर तीन बजे मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।