ब्यौहारी: ब्यौहारी में गांजे की खेती का खुलासा: पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक पेड़ जब्त किया, भमरहा गांव का मामला
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के भमरहा गांव में पुलिस ने एक घर की बाड़ी से गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राम बोध साहू नामक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की गई, जहां गांजे का एक बड़ा पेड़ पाया गया। गांजे का वजन डेढ़ किलो है।मामले में सोमवार दोपहर एक बजे पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है।