सहारनपुर: चिलकाना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत 7800 नशीली गोलियों के साथ अभियुक्त को दुमझेड़ा जंगल से किया गिरफ्तार
थाना चिलकाना पुलिस ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे नशीली गोलियों की तस्करी करने वाले रिजवान को ग्राम दुमझेड़ा के जंगल से ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से 7800 अवैध नशीली गोलियां, 24050 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।