जहानाबाद: जहानाबाद में तार चोरी करते चोरों का हैरान करने वाला वीडियो सीसीटीवी में कैद, वायरल
जहानाबाद खान बहादुर निचली रोड स्थित दुल्हन साड़ी दुकान के पास रात में चोरों ने बिजली के तार काटकर चोरी कर ली। घटना CCTV फुटेज में कैद हुई है। करीब 15,000 रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। गली के कई घरों के तार काटे गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जबकि अब बिजली के तार तक को बेख़ौफ़ चोरों द्वारा चोरी किए जाने से यह जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।