अमरपुर: मासूम की मौत पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, कुल्हाड़िया चौक 10 घंटे जाम रहा, शाम 7 बजे खुला
Amarpur, Banka | Apr 1, 2026 10 घंटे बाद खत्म हुआ गुस्सा: मासूम की मौत पर भड़के ग्रामीणों का कुल्हाड़िया चौक जाम शाम 7 बजे हटाया गया 7 वर्षीय प्रिंस कुमार की दर्दनाक मौत के बाद उभरा जनाक्रोश मंगलवार को पूरे दिन सड़कों पर दिखा। पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह से ही कुल्हाड़िया चौक को जाम कर दिया, जिससे अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।