जलालाबाद: ससुराल के लिए निकली फरीदापुर की महिला हुई लापता पति ने थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव फरीदापुर निवासी व्यक्ति सतीश कुमार ने आज थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते दिन उनकी पत्नी अपने मायके गांव जमुनिया दौलतपुर के लिए कह कर गई थी परन्तु वह वहां नहीं पहुंची महिला तब से लापता है. वह छोटे-छोटे दो बच्चे घर पर ही छोड़ गई है.पति ने उसकी हर जगह तलाश की कोई सफलता नहीं मिली.