औराई: औराई थाना क्षेत्र में बैंक से अवैध निकासी के कई मामले, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में बैंक खातों से अवैध निकासी के कई मामले सामने आई है। पीड़ितों ने गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे तक साइबर थाना, संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक और औराई थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि बिना अंगूठा लगाए खातों से पैसे निकाले जाने की बात सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल ह