राजनगर: बमीठा में अवैध बोरिंग मशीन ज़ब्त, एसडीएम और नायब तहसीलदार ने रात में की सख्त प्रशासनिक कार्रवाई
कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशन में राजनगर एसडीएम विशा माधवानी और नायब तहसीलदार नीरज कलसिया ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बमीठा क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही बोरिंग मशीन को जप्त किया। जानकारी के अनुसार, जिले में नलकूप खनन पर प्रतिबंध होने के बावजूद बमीठा के खेल मैदान के पास एक प्लॉट पर रात के समय चोरी-छिपे बोरिंग का काम किया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना