खूनी हाइवे ने जन्म के पूर्व ही उठा दिया पिता का साया, मामा की भी उठी अर्थी
नेशनल हाइवे 34 में सुमेरपुर थाना क्षेत्र में कुण्डौरा गांव के पास हुई दुर्घटना में जन्म लेने के पूर्व ही रेखा की चौथी संतान का पिता स्वर्ग सिधार गया
शनिवार की देर रात वह पत्नी के प्रसव पीड़ा की सूचना पर कुरारा के मिश्रीपुर से मौदहा आने के लिए ई-रिक्शा से निकला था और रास्ते में हुए हादसे में जान से हाथ धो बैठा
मौदहा तहसील क्षेत्र के रोहारी गांव निवासी कुलदीप अनुरागी की शादी पाटनपुर निवासी रेखा अनुरागी के साथ 10 वर्ष पूर्व हुई थी
शनिवार को देर रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजन रेखा को लेकर मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और कुलदीप अनुरागी को मौदहा आने के लिए बोला था
सूचना पाकर देर रात कुलदीप अपने बहनोई कपिल निवासी कल्ला, साले पवन कुमार निवासी पाटनपुर तथा गांव निवासी राजेश अनुरागी के साथ मिश्रीपुर से चला था
जहां कुंडौरा के नजदीक अज्ञात वाहन ई रिक्शा और बाइक में टक्कर मारता हुआ गुजर गया और एक जघन्य हादसा हो गया।
#follower #nonfollowers #खूनीहाइवे #नेशनलहाइवे34