राजगढ़िया रोड मेडिकल लाइन चौक पर टेंपो-टोटो स्टैंड हटाने की मांग
झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 की पार्षद पिंकी जैन ने राजगढ़िया रोड मेडिकल लाइन चौक पर संचालित टेंपो और टोटो स्टैंड को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अव्यवस्थित ढंग से वाहनों के खड़े होने के कारण प्रतिदिन जाम, विवाद और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। सोमवार को भी लाठी-डंडे से झड़प होने की बात सामने आई है।
पार्षद ने बताया कि भारी ट्रैफिक जाम के कारण राहगीरों, मरीजों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने नगर परिषद से जनहित में टेंपो और टोटो स्टैंड को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। उनका कहना है कि पूर्व में ये वाहन सीएच स्कूल के समीप खड़े होते थे, तब ऐसी समस्याएं नहीं थीं।