फुलवरिया: श्रीपुर थाना क्षेत्र: 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी फरार, पुलिस तलाश में
श्रीपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक माह पूर्व 6 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले का आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस खाक छान रही है। वारंट निर्गत होने के बाद भी आरोपी अब तक पुलिस को चकमा देकर फरार बताया जा रहा है। सोमवार की सुबह 8:00 बजे कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की निंदनीय घटना से लोगों में दहशत है।