भवानीपुर: किसान की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, पत्नी के साथ सो रहे किसान को बदमाशों ने बनाया निशाना, इलाके में फैली दहशत
भवानीपुर :- भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत पंडितबासा वार्ड संख्या चार में मंगलवार की देर रात बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।