बोध गया: बोधगया में भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला की मासिक योजना बैठक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी गया पूर्वी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी के नेतृत्व में जिला संगठन की एक आवश्यक मासिक योजना बैठक का आयोजन बोधगया के मस्तीपुर स्थित उनके आवास पर रविवार की शाम 5 बजे किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।