काराकाट: काराकाट प्रखंड के गोदारी में एनएच-120ए पर बुलडोजर चला, प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया
Karakat, Rohtas | Jun 14, 2026 काराकाट के गोदारी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-120ए के बिक्रमगंज-नासरीगंज मुख्य मार्ग पर रविवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी मशीनों की सहायता से सड़क किनारे बने अवैध स्थायी एवं अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती रही।