कौंच: कुदारी गांव में महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया, घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी देने का दावा, एसडीएम से की शिकायत
Konch, Jalaun | May 3, 2026 कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारी में महिला ने पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और अभद्रता करने का आरोप लगाया है, महिला का कहना है कि 7-8 पुलिसकर्मी जबरन दरवाजे तोड़कर घर में घुसे और पति के बारे में पूछताछ करने लगे, विरोध करने पर अभद्रता, गाली-गलौज और मोबाइल व फ्रिज और टीवी तोड़ दिया, महिला ने रविवार सुबह 11 बजे एसडीएम कोंच शिकायत की है।