बांका: बांका विधायक ने प्रखंड कार्यालय परिसर में बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन किया
Banka, Banka | May 19, 2025 प्रखंड परिसर में साेमवार की दोपहर करीब 12 बजे को बीस सूत्री प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह विधायक रामनारायण मंडल, बीस सूत्री के जिला अध्यक्ष विकास चौरसिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर बीस सूत्री के अध्यक्ष ने कहा कि स्थायी कार्यालय से आम जनता को काफी लाभ मिलेगा।