बांका: खेसर के पास बस की छत पर बैठे युवक की बिजली के तार से झुलसने से मौत
Banka, Banka | May 19, 2025 खेसर के समीप बस के छत पर बैठे युवक बिजली तार की चपेट में आकर नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह 11 बजे की है। मृतक युवक की पहचान नरौन गांव निवासी चानो दास के पुत्र सोनू दास के रूप में की गई। युवक बारात बस के छत के उपर बैठकर वापस अपने गांव जा रहा था।इसी क्रम में खेसर के समीप बीच सड़क पर झुल रहे बिजली के तार की चपेट में आकर नीचे गिर गया।