सिमडेगा: 27 अप्रैल को सिमडेगा में गौ सम्मान आवाहन कार्यक्रम, संकीर्तन रैली होगी, एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया
सिमडेगा में आगामी 27 अप्रैल को गौ सम्मान आवाहन कार्यक्रम के तहत सिमडेगा महावीर चौक में संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा ।कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सिमडेगा को शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे समिति द्वारा ज्ञापन सौपा गया और साथी कहा गया कि इस दिन हजारों की संख्या में लोग गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित के लिए संकीर्तन करेंगे।