*लिटिल फ्लावर स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती*
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में लिटिल फ्लावर स्कूल बस्ती में विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल एवं आत्मविश्वास को विकसित करने के उद्देश्य से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विषय महात्मा गांधी के प्रमुख सिद्धांतों सत्य और अहिंसा से प्रेरित रहे। यह प्रतियोगिता विद्यालय के विभिन्न हाउसों के बीच आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह जी, निर्देशक श्री राहुल सिंह जी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती अपर्णा सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।