संदेश: शतचंडी महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओ ने असनी बनास नदी में जलभरी किया
भोजपुर जिले के बराव गांव में जलभरी के साथ शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत हो गई। श्रद्धालु विभिन्न वाहनों पर सवार होकर जलभरी को असनी बनास नदी पहुचे व वैदिक मंत्रोचारण के साथ जलभरी कर वापस यज्ञ मंडप बराव पहुचे महायज्ञ 17 अप्रैल तक चलेगा। महायज्ञ को लेकर पूरा क्षेत्र में भक्ति का माहौल कायम है। महायज्ञ में साधु संतों के द्वारा रोजना देर संध्या प्रवचन भी किया जाएगा।