संदेश: बिछिआंव स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से ढाई लाख रुपए अज्ञात अपराधियो ने लूट लिये
भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के बिछिआंव स्थित यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से ढाई लाख रुपए लूट कर अज्ञात अपराधी फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने हथियार के बल पर ढाई की लूट को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। कि बाइक पर सवार तीन अपराधी आते है। ग्राहक सेवा केंद्र में प्रवेश करते है एवम लूट पाट कर फरार हो जाते है।