संदेश: मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में बेहतर करने वाले छात्र व छात्राओं को संदेश में पुरस्कृत किया गया
भोजपुर जिला के संदेश में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में अच्छे अंक से पास कर बेहतर करने वाले दो दर्जन के करीब छात्र एवम छात्राओं को चंदन सर द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा राम दिनेश यादव सहित अन्य ने किया। जिस दौरान सभी छात्र व छात्राओं को कॉपी, कलम सहित अन्य सामग्री भेट किया गया।