गोरखपुर: गोरखपुर में गंदे पानी की सप्लाई से परेशान लोग, शिकायत मिलते ही नगर निगम ने चार टैंकर तैनात किए
गोरखपुर के वार्ड संख्या 58 सूर्यकुंड धाम नगर स्थित दरियाचक मामून मस्जिद इलाके में बालूयुक्त पानी की शिकायत पर नगर निगम प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। 50 से अधिक घरों में गंदे पानी की आपूर्ति की सूचना मिलने पर नगर आयुक्त अजय जैन खुद मौके पर पहुंचे और हालात का निरीक्षण किया। जनसमस्या निवारण मंच के संस्थापक मो. जमशेद जिद्दी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने जलकल विभाग क