कासगंज: कासगंज पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, कहा- 5 जून से 21 जून तक होंगे कार्यक्रम आयोजित
प्रभारी मंत्री भूपेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने पर 5 जून से 21 जून तक व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। इन जनसंपर्क कार्यक्रमों में स्वास्थ्य मेले, पदयात्राएं और प्रबुद्ध सम्मेलन शामिल होंगे। जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे मिली।