पिंड्रा: फूलपुर में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या के मामले में जनप्रतिनिधियों ने परिवार से की मुलाकात, 10 लाख की आर्थिक सहायता दी
फूलपुर में कारोबारी मनीष सिंह की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में बुधवार को जनप्रतिनिधि और एसडीएम ने परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवार को पिंडरा के विधायक और एसडीएम के द्वारा 10 लाख रुपए का आर्थिक सहायता प्रदान किया गया। वही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया।