अनूपपुर: शासकीय विद्यालय भाद में पानी की टंकी का शुद्धिकरण किया गया
कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी के दिशा-निर्देशानुसार जिले में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाद में विद्यालय परिसर स्थित पेयजल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।