जमुई: आसनसोल मंडल में ट्रैक मेंटेनेंस 5 अप्रैल को, 28 ट्रेनें रहेंगी रद्द
Jamui, Jamui | Apr 3, 2026 भारतीय रेलवे के आसनसोल मंडल में 5 अप्रैल को ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इसकी जानकारी शुक्रवार 7 बजे जमुई रेलवे के अधिकारी ने दी ।इस दौरान कुल 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से किया जाएगा।