पीरो: सेमरावँ में बाइक की ठोकर से चार वर्षीय बच्चा ज़ख्मी, किया गया आरा रेफर
Piro, Bhojpur | May 8, 2026 सेमरांव गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सड़क पार कर रहे एक चार वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान गश्त कर रही चरपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चे को इलाज के लिए (सीएचसी) लाया गया।