समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-921,
दिनांक:-16 जुलाई 2026,
==================
पूर्णिया लाइव क्लासेस अब बिहार लाइव क्लासेस बनने जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी द्वारा पूर्णिया लाइव क्लासेस का गुरुवार को देखा गया डेमो।
इससे प्रभावित होकर माननीय मुख्यमंत्री जी ने इसे 15 अगस्त 2026 तक सम्पूर्ण बिहार के सभी विद्यालयों में लागू करने का निर्देश दिया गया है।
पूर्णिया के जिला स्कूल में उन्नयन क्लासेस और लाइव क्लासेस में आज गुरुवार को श्रीअंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी मौजूद थे और यहां से लाइव क्लासेस प्रारम्भ किया गया।
मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से रू०ब०रू० होते जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया
कि पूर्णिया लाइव क्लासेस अब बहुत जल्द ही बिहार लाइव क्लासेस बनने जा रहा है।
वर्तमान में 265 स्कूल पूर्णिया लाइव क्लासेस से जुड़े हुए हैं। इसमें आईआईटी और नीट के साथ-साथ 9, 10 और 12 वीं तक का लाइव क्लासेस होता है।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि इस लाइव क्लासेस से हजारों छात्रों को काफी फायदा हो रहा है। इसके वजह से पूर्णिया के छात्रों ने बोर्ड और इंटर की परीक्षा 2024 में बिहार टॉपर बना और साथ ही साथ मेडिकल तथा इंजीनियरिंग की परीक्षा में भी यहां के छात्रों ने सफलता पाई।
इसके पश्चात् जिलाधिकारी महोदय द्वारा लाइव क्लासेस के समीप जिला स्कूल परिसर में निर्माणाधीन पुस्तकालय के अद्मतन कार्य प्रगति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी उपस्थित संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि इस पुस्तकालय का उद्घाटन 25 जुलाई 2026 को किया जाएगा इस लिए सभी आवश्यक संसाधनों की सुदृढ़ व्यवस्था ससमय पूरा करना सुनिश्चित करें। ताकि पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत, भवन तथा संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे।
==================
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jul 16, 2026