ताखा: कोठी बाजार के पास एक युवक ने कमरे में लगे पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर की आत्महत्या
Takha, Etawah | Jul 8, 2024 उसराहार थाना क्षेत्र के कोठी बाजार के पास सोमवार की सुबह 7 बजे चीख पुकार मच गई जब घर के ही कमरे में 22 वर्ष या युवक शैलेंद्र पुत्र दिनेश कुमार को पंखे के कुंडे से फांसी पर लटकता हुआ देखा गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।वही अभी तक युवक की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।