सिमडेगा: सदर अस्पताल सिमडेगा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में हुए शामिल
सदर अस्पताल सिमडेगा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा स्वास्थ्य जांच एवं महिला दृष्टि अभियान के तहत शिविर का आयोजन बुधवार को 1:30 किया गया ।कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी शामिल हुए जहां पर उन्होंने कहा कि सिमडेगा में जल्द स्वास्थ्य सुविधा को मजबूत करने का काम किया जाएगा और जल्द मेडिकल कॉलेज दी जाएगी।