राघोगढ़: मकसूदनगढ़ थाना क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय नाबालिग लड़की बड़वानी जिले में मिली, पुलिस ने परिवार से मिलाया
Raghogarh, Guna | May 25, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक के मकसूदनगढ़ थाना क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को पुलिस ने खोज लिया है। 25 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 22 मई 2026 को लापता लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन की मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में लड़की के होने पर पुलिस पहुंची, दस्तयाब किया। कार्यवाही के बाद बाल कल्याण समिति में पेश किया जहां से परिवार को सौंप दिया है।