ब्यौहारी: ब्यौहारी के बोचरो गांव में फिर जंगली हाथियों का उत्पात, घर के सामने रखी कई कुंटल धान खा गए
बोचरो गांव में बीती रात्रि फिर हाथियों का झुंड गांव पहुंचा और काफी नुकसान पहुंचाते हुए घरों के सामने रखी धान को जंगली हाथी खा गए हैं,ग्रामीण के अनुसार धान की गहाई कर घर के आंगन में 25 कुंटल से अधिक धान रखी थी जिसे जंगली हाथी खाकर चले गए हैं,जिससे लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है,यह जानकारी सोमवार की सुबह 7:00 बजे दी गई है।