बिहार: मानपुर थानां की पुलिस ने न्यायालय के तीन वारंटियों को हरगवा गांव से किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Jul 4, 2026 नालंदा जिले के मानपुर थाना की पुलिस ने वर्ष 2015 के लंबित मारपीट मामले में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में हरगमा गांव निवासी रामधनी मांझी, साधु मांझी तथा कैलाश मांझी शामिल है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपित वर्ष 2015 से दर्ज मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।