भवानीपुर: फर्जी अस्पताल के संचालक पर दर्ज की गई प्राथमिकी, अस्पताल किया गया सील
भवानीपुर :- नगर पंचायत भवानीपुर में सील किए गए फर्जी अस्पताल के संचालक के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। धमदाहा एसडीएम अनुपम के निर्देश पर भवानीपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार उपरोझिया ने संबंधित संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।