कुर्था कांग्रेस कार्यालय में रविवार को शाम 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला अध्यक्ष मोहम्मद कैफ ने पटना के जेपी गोलंबर पर शिक्षक बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठी चार्ज की कड़ी निंदा की है।इन्होंने इसकी तुलना जलियांवाला बाग से कर दी।इन्होंने कहा कि निहत्थे छात्रों पर लाठी चार्ज की घटना अपमानजनक है।